फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud by fake cheque in noida

बड़ा फ्रॉड: जारी करने से पहले कैश हुए चेक

Thu, 05 Jun 2014 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 05 Jun 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
fraud by fake cheque in noida

नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के एक बैंक में धोखाधड़ी का अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि कंपनी के चेक जारी भी नहीं किए और उसका भुगतान करा लिया गया।

विज्ञापन


कंपनी को फर्जीवाड़े का पता तब चला उक्त चेक पर पहले ही कैश करा लिया गया था। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहरू प्लेस दिल्ली की कंपनी मैसर्स स्लोकॉम मैनेजमेंट कंसल्टेंसी प्रा. लि. का बैंक अकाउंट सेक्टर-16 स्थित एक बैंक में है।
विज्ञापन


कंपनी के महाप्रबंधक विकास अग्रवाल ने 19 मई को 2011 रुपए का एक चेक भुगतान के लिए बैंक को भेजा। इस पर बैंक का कहना था कि उक्त नंबर के चेक का भुगतान पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक ने जब बैंक का खाता चेक किया तो पता चला कि फर्जीवाड़ा कर ऐसे चार चेक से पैसे निकाल लिए गए थे। जो कि उन्होंने किसी को जारी ही नहीं किया।

कंपनी के खाते से बैंक ने पांच अप्रैल को 48600 और 48500 जबकि आठ अप्रैल को 48750 और 48460 रुपये निकाल लिए।

गौरतलब है कि बैंक ने जिस चेक नंबर पर भुगतान किया है, वह चेक कंपनी के पास ही है। इस तरह से बैंक कर्मियों की मिलीभगत से कंपनी को 194310 रुपये का चूना लग गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत करा दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed