{"_id":"582f10b94f1c1bf23c8ff325","slug":"fraud-banks-officer-sniffed-37-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बैंक अफसर बनकर खाते से उड़ाए 37 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी बैंक अफसर बनकर खाते से उड़ाए 37 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
फर्जी बैंक अफसर ने कार्ड बंद होने की सूचना देकर एक व्यक्ति के खाते की जानकारी ली और पिन नंबर बदल लिया। इसके बाद खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सेक्टर-39 कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। सेक्टर-37 निवासी बिरेंद्र का हाजीपुर गांव स्थित पीएनबी बैंक में अकाउंट है।
विज्ञापन
उनके पास बृहस्पतिवार को बैंक अफसर बनकर एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि आपने कुछ दस्तावेज बैंक में जमा नहीं किए हैं। आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। आरोपी ने बैंक संबंधी सारी जानकारी हासिल कर ली और पीड़ित के मोबाइल पर नया पिन नंबर जारी होने से पहले ओटीपी भी ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद 37 हजार रुपये अकाउंट से उड़ा लिए। फोन पर मेसेज आया तो पीड़ित ने बैंक प्रबंधक को जानकारी दी। अकाउंट को तत्काल बंद कर दिया गया।
