फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four youth looted who went to oppose loot in delhi

लूटपाट का विरोध करने पहुंचे युवकों को बदमाशों ने लूटा  

Sat, 28 Oct 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Oct 2017 10:04 AM IST
सार

-आंख में मिर्च का पाउडर डालकर दिया वारदात को अंजाम, स्कूटी सवार तीन बदमाश एक ऑटो वाले से कर रहे थे लूटपाट 

- आंख में मिर्च का पाउडर डालकर दिया वारदात को दिया अंजाम
- स्कूटी सवार तीन बदमाश एक ऑटो वाले से कर रहे थे लूटपाट 

विज्ञापन
four youth looted who went to oppose loot in delhi
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रणहौला इलाके में एक ऑटो वाले से लूटपाट कर रहे बदमाश का विरोध करने पहुंचे चार युवकों को ही बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने युवकों की आंख में मिर्च का स्प्रे डालकर कर वारदात को अंजाम दिया व फरार हो गये।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार दीपक रणहौला इलाके में रहता है। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


गत 21 अक्तूबर की रात वह अपने साले विशाल और दो दोस्त रोहित और प्रयागदीप के साथ घूम रहा था। खेड़ी बाबा पुल के पास उनलोगों ने स्कूटी सवार बदमाशों को एक ऑटो वाले को लूटते हुए देखा। चारों युवक वहां पहुंचे। प्रयागदीप ने एक बदमाश की पिस्टल को पकड़ लिया।, अन्य दूसरे बदमाशों को पकडने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक दो बदमाशों ने चारों युवकों की आंख में मिर्च पाउडर का स्प्रे कर दिया। मिर्च पाउडर का स्प्रे आंख में डलने से सभी युवक अपनी आंख मलने लगे। उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। बदमाश युवकों की सोने के चेन और पर्स लूटकर फरार हो गये।

दीपक ने आंख पर पानी डालने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सभी युवकों को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी। लेकिन दीपक की तबियत बिगड़ गयी।


तबियत ठीक होने के बाद बृहस्पतिवार को दीपक ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करवाया। पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़ितों के बताये हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed