{"_id":"57decf4c4f1c1b0e4ea82570","slug":"four-year-girl-in-school-manipulating-parents-of-other-children-s-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में चार साल की बच्ची से छेड़छाड़, अन्य बच्चों के अभिभावकों का प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में चार साल की बच्ची से छेड़छाड़, अन्य बच्चों के अभिभावकों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासपुरी इलाके में स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पीड़िता विकासपुरी की रहने वाली है। 16 सितंबर को वह स्कूल से घर पहुंची। उसने अपनी मां को स्कूल में छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत की।
बच्ची ने बताया कि स्कूल में एक मूंछ वाले अंकल ने बाथरूम में उसके साथ गंदा काम किया। परिजन 17 सितंबर की शाम विकासपुरी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर लिया गया है। इसके जरिये आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पुलिस सोमवार को स्कूल के कर्मचारियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी के मिलने बाद रविवार दोपहर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजन काफी संख्या में स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है। स्कूल प्रबंधन को पुलिस की मदद कर जल्द आरोपी को बेनकाब करना चाहिए।