फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four robbers arrested in Noida in case of one kg gold loot, 400 grams gold and pistol recovered

एक किलो सोना लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, 30 लाख रुपये, 400 ग्राम सोना और पिस्टल बरामद

Wed, 29 May 2019 04:56 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 May 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
Four robbers arrested in Noida in case of one kg gold loot, 400 grams gold and pistol recovered
बरामद नकदी, सोना और पिस्टल - फोटो : अमर उजाला

फेज-2 की गोल्ड एक्सपोर्ट कंपनी के दो कर्मचारियों से एक किलो सोना लूटने वाले चार बदमाशों को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात का मास्टर माइंड फेज टू की दूसरी कंपनी में काम करता था। उसने लूट के लिए दो साथियों की मदद ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 लाख रुपये और 400 ग्राम सोना बरामद किया है। बदमाशों के पास से पिस्टल और तमंचा भी मिला है। आरोपियों की पहचान दादरी के बढ़पुरा निवासी विकास, भूपेंद्र उर्फ गोली, दादरी ठाकुरान मोहल्ला निवासी इसरार और दादरी पंजाबी मोहल्ला निवासी अश्वनी के रूप में हुई। अश्वनी सर्राफ है। 

विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 20 मई की शाम को फेज-दो कोतवाली क्षेत्र के एनएसईजेड सेक्टर-82 स्वर्णिम विहार सोसायटी के पास दिव्या क्रिएशन कंपनी के दो कर्मचारियों से कंपनी की कार लूटी गई थी। कार में प्रोडक्शन मैनेजर और चालक एक किलो सोना लेकर ओखला स्थित दूसरी यूनिट जा रहे थे। दोनों सोसायटी के पास एक  खोखे पर सामान लेने रुके तो उसी समय बाइक सवार  बदमाश कार लूटकर भाग गए। दोनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के डर से बदमाश कुछ ही दूरी पर कार छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, शुरुआती जांच में कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही थी। एसएसपी ने बताया कि सोमवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश विशाल मंदिर दादरी के पास सोना बेचकर रुपये आपस में बांट रहे हैं। इसी दौरान दादरी कोतवाली प्रभारी समेत अन्य अफसरों ने चारों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


गेट पर खड़े होकर जुटाई जानकारी 
विकास एनएसईजेड स्थित ऑटो मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में काम करता था। वह अक्सर एनएसईजेड के गेट पर खड़ा हो जाता था। इस गेट पर बाहर जाने वाले सामानों का डिस्पैच चालान बनता है। विकास को पता चला कि दिव्या क्रिएशन कंपनी दिल्ली स्थित दूसरी ब्रांच के लिए का सोना भेजती है। जिसके बाद उसने लूट की योजना बना डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की लापरवाही ने काम बनाया आसान

लूट वाले दिन विकास एनएसईजेड गेट पर खड़ा रहा। वहीं, जब कर्मचारी कार से सोना लेकर निकले तो विकास ने तुरंत साथियों को फोन से सूचना दे दी। दोनों बदमाशों ने हथियार का प्रयोग कर लूट की योजना बनाई थी। मगर चालक और कर्मचारी की लापरवाही ने दोनों का काम आसान कर दिया। दरअसल, दोनों कर्मचारी एक खोखे पर सामान लेने रुके और कार में चाबी लगाकर छोड़ दी। पुलिस ने बताया कि इसरार शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। हालांकि अब वह एक पैथलॉजी में काम करता है। जबकि भूपेंद्र दूधिया है।

सोना बेचकर पैसे बांटते दबोचे गए
एसएसपी ने बताया कि सोमवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश दादरी के पास सोना बेचकर रुपये आपस में बांट रहे हैं। दादरी पुलिस ने चारों को दबोच लिया। लूट वाले दिन विकास एनएसईजेड गेट पर खड़ा रहा। वहीं, जब कर्मचारी कार से सोना लेकर निकले तो विकास ने तुरंत साथियों को फोन से सूचना दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed