फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four people gangraped by kidnapping woman

पहले किया विवाहिता का अपहरण, और फिर कई बार किया गैंगरेप, बाद में दिल्ली छोड़कर हुए फरार

Wed, 26 Jul 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 26 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four people gangraped by kidnapping woman
फाइल
शिकारपुर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को गांव के ही दो लोगों समेत चार लोगों ने कार में अपहरण कर लिया। आरोपी महिला को अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन थाने में दर्ज कराई थी। जहां से मामला कोतवाली शिकारपुर के लिए ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन


चार जुलाई को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहित महिला शिकारपुर बाईपास स्थित जहांगीराबाद चुंगी पर खड़ी थी। उसी दौरान गांव निवासी दो युवक और दो अज्ञात वहां कार लेकर आए। आरोप है कि आरोपी उसे कार में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए और सामूहिक बलात्कार किया। बाद में उसे दिल्ली में छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


पीड़िता महिला ने गांव के मुस्ताक तथा छोटल्ला को नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि मुकदमे को दिल्ली से यहां ट्रांसफर किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed