फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four dowry cases filed in a day in faridabad.

एक दिन, चार दहेज के मामले दर्ज

Tue, 09 Sep 2014 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 09 Sep 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
Four dowry cases filed in a day in faridabad.

कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम रहे राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध थम नहीं रहे हैं। शहर के अलग-अलग थानों में एक ही दिन दहेज उत्पीड़न के चार मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस दहेज लोभी ससुराली जनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए मामलों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पहला मामला ओल्ड फरीदाबाद थानाक्षेत्र के सेक्टर-19 निवासी सविता गुप्ता का है। उन्होंने न्यू आजाद नगर दिल्ली में रहने वाले पति शिवम गुप्ता, ससुर विनोद, मौसा ससुर अशोक और ननद के खिलाफ दहेज के रूप में दो लाख रुपये और सोने की चेन न देने पर प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दूसरी रिपोर्ट एनआईटी निवासी जसविंद्र कौर ने पति जतिन रत्रा के खिलाफ दर्ज कराई है। जसविंद्र के मुताबिक उसकी शादी 13 दिसंबर 2013 को हुई थी। विवाह के बाद से ही पति दहेज में दो लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। मना करने पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। कुछ दिन पहले पति ने दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्हा मेहर कबुलपुर बांगर की रहने वाली रुकसिना ने सेक्टर 55 थाने में फिरोजपुर झिरका जिला मेवात निवासी पति अरशाद, ससुर मो. जानु, देवर अमजद, सास साहिदा के खिलाफ दहेज मांगने और न देने पर उत्पीड़न करने का मुकदमा दर्ज कराया है।


झाडसेतली गांव निवासी पूनम ने सेक्टर-55 थाने में कृष्णा कालोनी पलवल निवासी पति देविंद्र, ननदोई सुनील और दो ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed