{"_id":"589b26c74f1c1b905237a044","slug":"four-criminals-arretsed-in-loot-case-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का सामान बरामद, चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का सामान बरामद, चार बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले कठहेरा रोड पर निर्माणाधीन पानी की टंकी के चौकीदार को तमंचा दिखाकर लोहे के सामान लूट के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मिनी ट्रैक्टर समेत लूटा गया सामान, तमंचा और दो चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि नगर के कठहेरा रोड पर पानी की टंकी और चारदीवारी का निर्माण कानपुर निवासी सुरेंद्र प्रकाश अग्रवाल करा रहा है, जहां सौरभ गिरी चौकीदारी करता है। पांच फरवरी को रात में मिनी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बदमाश नवीन कुमार पुत्र सत्यवीर, प्रमोद पुत्र रामनिवास निवासी कठहेरा, शहनवाज पुत्र बाबू, इंदरीश पुत्र भूरे निवासी मेवातियान दादरी निर्माण स्थल पर पहुंचे।
आरोप है कि इन सभी ने तमंचे के बल पर चौकीदार को कब्जे में लेकर दस कुंतल लोहे का सरिया व लोहे की प्लेट लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों बदमाशों को मंगलवार रात में गांव रूपवास बाइपास के गोलचक्कर से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा दो चाकू और उनकी निशान देही पर लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है। इस गैंग का सरगना नवीन कुमार है। नवीन पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।