{"_id":"5a2eaea74f1c1b96698b8681","slug":"four-children-burnt-while-studying-under-candle-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमबत्ती जलाकर पढ़ रहे तीन साल के बच्चे समेत चार मसूम झुलसे, हालत हुई गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोमबत्ती जलाकर पढ़ रहे तीन साल के बच्चे समेत चार मसूम झुलसे, हालत हुई गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Dec 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
candle
बदरपुर के मोलड़बंद इलाके में रविवार रात मोमबत्ती जलाकर पढ़ रहे बच्चों के घर में अचानक आग लग गई। शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही घायल चार बच्चों को निकाल लिया गया।
विज्ञापन
राखी (13), दीपाली (7), आशु (5) और लक्की (3) को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां दीपाली व राखी की हालत नाजुक है। वे 40 फीसदी तक झुलस गए हैं। बाकी दो बच्चों को सोमवार को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, मोलड़बंद इलाके के मकान नंबर-डी-50 में पेशे से चालक सुनील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी बीना देवी के अलावा राखी, दीपाली, आशु व लक्की नामक दो बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
रविवार शाम सुनील किसी काम से बाहर गए थे, जबकि बीना भी पड़ोस में शादी समारोह में काम के लिए गई थीं। चारों बच्चे घर में थे और पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान बिजली चली गई तो राखी ने मोमबत्ती जलाकर प्लास्टिक के कूलर पर रख दी।
अचानक मोमबत्ती से कूलर में आग लग गई, मोमबत्ती बिस्तर पर भी गिर गई। चूंकि आग दरवाजे की ओर लगी और वह बंद था, इसलिए बच्चे बाहर नहीं निकल पाए।