फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four case police busy, thief enjoy

पुलिस व्यस्त, चोर मस्त: पढ़िए तीन मामले

Fri, 04 Apr 2014 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 04 Apr 2014 06:25 PM IST
विज्ञापन
four case police busy, thief enjoy

साउथ सिटी फेज दो स्थित फ्लैट नंबर ए-235 को चोरों ने निशाना बनाया। फ्लैट मे रहने वाली महिला वाणी खन्ना की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए चोरों ने यहां से एक लाख 62 हजार रुपये नकदी के अलावा करीब सात लाख रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

विज्ञापन


सोसायटी में इतनी बड़ी चोरी के बाद यहां की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे है। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है हालांकि प्रारंभिक स्तर पर अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन

सेक्टर 23 में हो गई चोरी, पुलिस जांच में जुटी

four case police busy, thief enjoy

सुरक्षित कहे जाने वाले सेक्टर-23 में चोरों ने एक घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी कर ली। घटना उस वक्त हुई जब निजी कंपनी में काम करने वाले सुजेश कुमार अपने परिवार के साथ मां को लेने आनंद विहार रेलवे स्टेशन गए थे।

पुलिस के मुताबिक सुजेश जब वापिस घर लौटे तो तीन चोर उनके घर में घुसे हुए थे। लेकिन जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई तो तीनों चकमा देकर फरार हो गए।

चोरों ने घर से करीब एक लाख रुपये का कीमती सामान चुरा लिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पालम विहार थाना पुलिस से यहां सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

चोरों ने कंप्यूटर को उड़ाया

four case police busy, thief enjoy

इतना ही नहीं चोर सरकारी कार्यालयों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। दौलताबाद स्थित बिजली निगम के 220 केवी सब स्टेशन को निशाना बनाते हुए चोरों ने यहां से पूरा कंप्यूटर सिस्टम चोरी कर लिया।

कंप्यूटर में विभागीय डाटा होने के चलते इस वारदात के बाद कर्मचारी खासे परेशान है। बिजली निगम के स्टेशन इंजीनियर जाकिर हुसैन की शिकायत के बाद राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed