फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four arrested on fake rape and blackmailing case

ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रचा 'बदनामी' का खेल

Thu, 31 Jul 2014 07:51 AM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
four arrested on fake rape and blackmailing case

फरीदाबाद में दुष्कर्म के मामले में फंसाने का डर दिखा कर लोगों से लाखों रुपये ऐंठने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अपराध शाखा सेक्टर-30 पुलिस ने इस मामले में एक युवती सहित तीन लोगों को डबुआ कॉलेनी क्षेत्र से पकड़ा है।

विज्ञापन


गिरोह का मास्टर माइंड अपनी गर्लफ्रेंड के जरिए अमीर लोगों को जाल में फंसाता था। उनकी आपत्तिजनक फोटो सार्वजनिक करने व दुष्कर्म के मामले में फंसा कर बदनामी का डर दिखाता था। इस तरह वह अपने जाल में आने वालों से लाखों रुपये ऐंठता था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने डबुआ कॉलोनी निवासी मास्टर माइंड सतीश, उसकी गर्लफ्रेंड पूजा, संतोष और कोसी निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। धोखे के इस कारोबार में उनके साथ पहले और लड़कियां रह चुकी हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में रहकर आया आइडिया

four arrested on fake rape and blackmailing case

अपराध शाखा सेक्टर-30 इंचार्ज राजेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी सतीश डबुआ कॉलोनी में होटल चलाता है। वह वर्ष 2002 के दौरान जेल भी काट चुका है। उस पर लूट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि जेल में बंद रहने के दौरान उसे दुष्कर्म के मामले में बंद आरोपियों से बातचीत के बाद यह आइडिया आया। उसे पता चला कि दुष्कर्म के मामले में तुरंत गिरफ्तारी होती है। जिससे बचने के लिए कोई भी व्यक्ति मुंह मांगी रकम दे सकता है।

सभी आरोपी अपना शिकार फोन पर व रास्ते में ढूंढते थे। फोन के जरिए अमीर लोगों या व्यापारियों को फंसाते थे या फिर रास्ते में रुक कर मंहगी कार वालों को झांसा देते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सभी आरोपी स्विफ्ट कार पर नीली बत्ती लगा कर घूमते थे जिससे उन पर कोई शक न करे। साथ ही कार में लाठी-डंडे व अन्य हथियार भी होते थे।

फोटो शूट के बहाने फंसाया

four arrested on fake rape and blackmailing case

गिरोह की महिला सदस्य द्वारा किसी व्यक्ति को फंसाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो ली जाती थी। बातचीत आदि रिकॉर्ड करने के बाद आरोपी उस व्यक्ति को बदनाम करने व दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देते थे। रुपये ऐंठने के लिए जितेंद्र पूजा का बाप बन कर उस व्यक्ति के पास जाता था और पुलिस में शिकायत दर्ज करने की धमकी देकर रुपये ऐंठता था।

इस गिरोह के बारे में पुलिस को तब पता लगा जब सेक्टर-21बी निवासी मोहन दीपक ने थाना एनआइटी में मामला दर्ज कराया। पुलिस को बताया था कि उसकी नीलम चौक के पास कलर लैब है।

उसके पास नेहा, अलीस व पूजा नाम से लड़कियों के फोन आए जिस पर बताया कि उन्हें दिल्ली में एक फोटो शूट कराना है। इस पर मोहन दिल्ली गया लेकिन जब वहां से आया तो आरोपियों ने उससे 50 लाख रुपये की मांग की। पुलिस के मुताबिक सौदा 4 लाख पर तय हुआ, इसी दौरान पुलिस ने जाल बिछा कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed