फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four arrest with drug

1 करोड़ के मादक पदार्थ के साथ 4 गिरफ्तार

Thu, 19 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
four arrest with drug

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अलग-अलग दो मामलों में चार आरोपियों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। इनकी पहचान विनोद कुमार (28), सपनराय (48), आलोक कुमार (22) और उमाशंकर (46) के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से 200 किलोग्राम गांजा व पांच किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 1.05 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग यमुना बैंक डिपो मेट्रो स्टेशन के पास गांजे के साथ आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने विनोद व सपनराय को दबोच लिया। दोनों एक एसयूवी कार से गांजा लाए थे। मादक पदार्थ की डिलीवरी इन्हें मुरली नामक शख्स को देनी थी। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि गांजा यह लोग उड़ीसा से सड़क के रास्ते लेकर आए थे।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में सूचना के बाद पुलिस ने आलोक व उमाशंकर को क्लब रोड पंजाबी बाग से दबोच लिया। इनके पास से पांच किलोग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आलोक ने बताया कि उसकी बहन ने गांव में उसकी जमीन हड़प ली थी। उस जमीन के बदले वह दो लाख रुपये मांग रही थी। रुपयों की जरूरत की वजह से वह चरस बेचकर रुपये कमाना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed