फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four and half lakh rupees was stolen from assistant manager home

असिस्टेंट मैनेजर के घर से 4.5 लाख की चोरी

Mon, 16 Oct 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 16 Oct 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
four and half lakh rupees was stolen from assistant manager home
theft

क्रासिंग रिपब्लिक की बुलंद हाइट्स सोसायटी निवासी असिस्टेंट मैनेजर के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 4.5 लाख रुपये का माल साफ कर दिया। विजय नगर पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बुलंद हाइट्स सोसायटी में पीयूष गुप्ता पत्नी पारुल के साथ रहते हैं। पीयूष एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं, जबकि पारुल नोएडा स्थित एमिटी ग्लोबल स्कूल में लाइब्रेरियन के रूप में कार्यरत हैं। दोनों शुक्रवार सुबह डेढ़ साल के बच्चे को क्रेच में छोड़कर ऑफिस गए थे।
विज्ञापन


शाम पांच बजे पारुल बच्चे को लेकर फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। साथ ही अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। घर पहुंचने पर पारुल ने पीयूष और पुलिस को चोरी की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई गार्ड्स होने के बाद भी सोसायटी में चोरी

four and half lakh rupees was stolen from assistant manager home
demo pic
पीयूष ने बताया कि चोर उनके घर से 20 हजार रुपये और करीब 4.5 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी करके ले गए। उन्होंने विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। विजय नगर एसएचओ नरेश कुमार सिंह का कहना है कि फोरेंसिक टीम को जांच के लिए लगाया गया है। पुलिस सोसायटी में लगे कैमरे भी चेक कर रही है।

एसएचओ नरेश सिंह ने बताया कि सोसायटी के गेट से लेकर अंदर तक कई गार्ड्स ड्यूटी पर तैनात हैं। इसके बावजूद चोरों ने वारदात कर डाली। पुलिस ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स से भी पूछताछ कर रही है। शक है कि चोरी में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed