फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former CMS son exchanged fake jobs.

पूर्व सीएमएस के बेटे ने बांटीं फर्जी नौकरियां

Thu, 11 Jun 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 11 Jun 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Former CMS son exchanged fake jobs.
एमएमजी अस्पताल के पूर्व सीएमएस के बेटे ने संविदा पर नौकरानी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों से न केवल लाखों की नगदी ठग ली, बल्कि बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उन्हें अपने स्तर से ही काम पर भी लगा दिया गया।
विज्ञापन


किसी को शक न होने पाए इसके लिए बैंक में बेरोजगारों के सेलरी एकाउंट भी खुलवा दिए गए। आरोपी अपनी तरफ से ही हर महीने कुछ रुपये इन एकाउंट में वेतन के नाम पर डाल देता था।
विज्ञापन


आरोपी भी एमएमजी अस्पताल में ही ड्यूटी करता है। पता चला है कि आरोपी ने करीब 25 बेरोजगार युवकों से लाखों की ठगी की है। फर्जी नियुक्ति पत्र से किसी को माली तो किसी को फूड और ड्रग इंस्पेक्टर बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी सतीश पाल, अंकुर सिंह, यशपाल सिंह के अनुसार वर्ष 2012 में वह संविदा पर नौकरी पाने के लिए पूर्व सीएमएस के बेटे के संपर्क में आए। संविदा पर नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने उनसे 6-6 लाख रुपयों की डिमांड की।

अंकुर ने बताया कि उसने पैसे दे दिए, मगर जब एक साल तक नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। तभी उसे पता चला कि आरोपी ने कुछ और युवकों से भी नौकरी के नाम पर पैसे लिए हैं।


सभी ने दबाव बनाया तो आरोपी ने सभी को एडी हेल्थ और डीजी हेल्थ के फर्जी हस्ताक्षर वाले नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए। आरोपी ने उन्हें अपने अंडर में रखकर फील्ड से सेंपल एकत्र करने का काम भी सौंप दिया।

अंकुर के अनुसार पिछले दिनों जब उन्होंने नियुक्ति पत्र अपने मित्रों और रिश्तेदारों को दिखाने शुरू किए तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी हैं।

बुधवार को ठगी का शिकार हुए युवकों ने मामले की शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed