महज तीन मिनट में 43 हजार की ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके मोबाइल पर कोई कॉल करके कहे कि वो बैंक का अधिकारी बोल रहा है और आपके अकाउंट से संबंधित जानकारी मांगे तो सावधान हो जाइए।
साइबरसिटी में हाईटेक ठग फोन पर ही लोगों को निशाना बनाकर उनके अकाउंट की रकम साफ कर रहे हैं। गुड़गांव पुलिस के सामने आया एक ऐसा ही मामला पुलिस के लिए परेशानी बन गया है। जिसमें महज तीन मिनट में रेलवे गार्ड के अकाउंट से 43 हजार की ठगी हो गई।
पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ऐसे मामले हमें अक्सर सुनने को मिलते हैं पर ये ठग कुछ इस तरह से बात करते हैं कि अगर वो हमसे भी बात करें तो शायद हम भी इनके झांसे में आ जाएं। इनसे बचने का बस एक ही तरीका है कि चाहे बैंक अकाउंट तक बंद होने की भी बात ये करें तब भी इन्हें अपना अकाउंट की कोई डीटेल न दें।
दस से भी ज्यादा लोगों से एक साथ की ठगी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन चार सितंबर को रेलवे में गार्ड गढ़ी हरसरु निवासी युद्धिष्टर के मोबाइल पर कॉल आया। उस युवक ने अपने आपको कैनरा बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उसका डेबिट कार्ड एक्सपायर होने वाला है।
पीड़ित से उसके बैंक खाते की जानकारी मांगते हुए उसके डेबिट कार्ड के पिन नंबर जान लिए। पुलिस के अनुसार इसके तीन मिनट बाद गार्ड के अकाउंट से सात बार में ऑनलाइन खरीददारी में 43 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई।
गार्ड के अनुसार इस दौरान उसने उसी नंबर पर कॉल कर जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन उस नंबर से किसी ने फोन रिसिव नहीं किया।
गार्ड के अनुसार उस दौरान करीब दस से ज्यादा गार्ड के पास उसी नंबर से बैंक खाते की जानकारी ली गई जिसमें दिल्ली शकुर बस्ती निवासी गार्ड के अकाउंट से भी डेढ़ लाख रुपये की रकम निकाली गई है।
गार्ड की शिकायत के बाद पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया जिस पर गुरुवार शाम को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
इस संबंध में जांच अधिकारी एसआई कुंदनलाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है जिस नंबर से कॉल आया था उसका डाटा खंगाला जा रहा है। जिसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।