फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For the sake of girlfriends 'Satya 2' gang made on the lines of

गर्लफ्रेंड की खातिर ‘सत्या-2’ की तर्ज पर बनाया गैंग

Sun, 21 Sep 2014 01:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 21 Sep 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
For the sake of girlfriends 'Satya 2' gang made on the lines of

कविनगर पुलिस ने पिलखुवा के ऐसे अंतर्राज्यीय गैंग को पकड़ा है, जो बॉलीवुड फिल्म ‘सत्या-2’ की तर्ज पर वारदात करता था। गैंग लीडर बिट्टू ने गर्लफ्रेंड को विदेश्ा घुमाने आैर महंगे शौक पूरे करने के लिए गैंग बनाया था।

विज्ञापन


सरगना समेत गैंग के 8 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं, जो गार्ड, बीमा कंपनी एजेंट और कार चालक बनकर रेकी करते थे। इस गैंग ने 2012 में चंडीगढ़ में ज्वैलरी शोरूम में डाका डालकर 3.10 करोड़ रुपये लूटे थे।
विज्ञापन


23 अगस्त 2014 को सिहानी गेट के अशोकनगर में वृद्धा की हत्या की थी। 12 अगस्त को राजनगर में किराना कारोबारी के घर डकैती की थी। इनके अलावा चोरी की चार और वारदातें खुली हैं। इनसे 10 हजार रुपये, लूट की दो कारें, चार तमंचे और चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी शिव हरि मीणा ने बताया कि वारदात करने ये गैंग लग्जरी कार में जाता था, ताकि पुलिस उन पर हाथ न डाले। इन्हें मुखर्जी पार्क के पास से दबोचा गया। पकड़े गए सारे बदमाश पिलखुवा के हैं।

सरगना बिट्टू, सुंदर सिंह और भूरा भाटी की कई गर्लफ्रेंड हैं, जिन्हें विदेश घुमाने, उनके महंगे शौक पूरे करने और लग्जरी लाइफ जीने के लिए ये अपराध की दुनिया में आए। सुंदर मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।

इन्होंने ‘सत्या-2’ फिल्म की तर्ज पर गैंग तैयार किया, जिसमें गैंग के सदस्य रेकी के लिए गार्ड, एजेंट और चालक बनकर कुछ दिन गुजारते हैं और फिर वारदात करते हैं। पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।


ये वारदातें खुलीं
12 अगस्त 2014- राजनगर सेक्टर-9 में किराना कारोबारी संजय सिंघल के घर उनकी पत्नी और मां को बंधक बनाकर लाखों की डकैती डाली थी।
08 जून- गोविंदपुरम में बंद मकान में लाखों की चोरी।
9 जून- शास्त्रीनगर डी-ब्लाक में मकान में चोरी।
10 सितंबर- महागुनपुरम सोसायटी में तीन फ्लैटों में ताला तोड़कर लाखों की चोरी। राजनगर सेक्टर-15 में मकान में चोरी।

कार में बना रखी थी हथियार रखने की गुप्त जगह
एसएचओ ने बताया कि बदमाशों के पास से बरामद दोनों कारों में गेयर बॉक्स में हथियार छिपाने की गुप्त जगह बनवाई हुई थी। सामान्य तलाशी में कार में हथियार नहीं मिलते थे।

सेकेंड्स में तोड़ देते थे ताला
बदमाशों की निशानदेही पर ताले तोड़ने का विशेष औजार बरामद किया है, जिससे ये चंद सेकेंड में कैसा भी ताला तोड़ देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed