{"_id":"5a2570774f1c1bce408baf34","slug":"for-having-cheaper-dollars-a-man-got-swindled-for-around-two-lakhs-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता डॉलर खरीदने के चक्कर में डेढ़ लाख की ठगी, बदमाश कागज की गड्डी थमाकर हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सस्ता डॉलर खरीदने के चक्कर में डेढ़ लाख की ठगी, बदमाश कागज की गड्डी थमाकर हुआ फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
डॉलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ते में डॉलर खरीदने के चक्कर में एक शख्स ने अपना ऑटो गिरवी रखकर डेढ़ लाख रुपये लिए। इसके बाद वह रुपये लेकर डॉलर खरीदने पहुंचा तो आरोपी डॉलर के बदले कागज की गड्डी थमाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर कल्याणपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश हो रही है। ठगी में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मो. हदीस परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहते हैं। पिछले दिनों वे ऑटो में सवारी लेकर खिचड़ीपुर आए थे। यहां वह मजार के दर्शन करने चले गए, जहां उन्हें एक महिला व दो लड़के मिले।
विज्ञापन
महिला ने हदीस को एक 20 डॉलर का नोट दिखाकर बताया कि उन्हें ऐसे 1100 नोट कूड़े के ढेर पर मिले हैं। हदीस ने नोट की पड़ताल करवाई तो वह असली निकला। तीनों ने हदीस से कहा कि वे सभी नोट उसे तीन लाख रुपये में दे देंगे।
हदीस ने 1100 नोट की कीमत का पता किया तो सभी नोट की कीमत दस लाख रुपये थी। लालच में उसने सौदा डेढ़ लाख में कर लिया। रुपयों के इंतजाम के लिए हदीस ने एक फाइनेंसर के पास ऑटो गिरवी रखकर रकम ले ली।
जब वह डॉलर लेने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे कपड़े में बांधकर डॉलर की गड्डी दिखाई। पीड़ित से रुपये लेकर तीनों आरोपी फरार हो गए। हदीस ने कुछ दूर जाकर डॉलर की गड्डी चेक की तो पता चला कि ऊपर एक नोट ही असली था और बाकी की गड्डी कागज की थी।