{"_id":"11777e9ba0265b23bffb022d42762ef8","slug":"for-asking-side-on-road-they-thrashed-the-car-glass","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड मांगने पर मुक्का मार कर तोड़ डाला कार का शीशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइड मांगने पर मुक्का मार कर तोड़ डाला कार का शीशा
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Mar 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में साइड मांगने पर भड़के दो युवकों ने एक महिला की कार को ओवरटेक करके रोका और उसका शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
महिला ने शोर मचाया तो दोनों फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-17 में रहने वाली अनीता चोपड़ा (नाम परिवर्तित) ने बताया कि उनके पति एक प्राइवेट कंपनी के एचआर विभाग में असिस्टेंट मैनेजर हैं।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर वे सास और छह साल की बेटी के साथ कार में एनएच-एक बाजार आई थीं। जाम लगा होने के चलते उन्होंने आगे खड़ी कार को थोड़ा आगे बढ़ाने को कहा तो युवक भड़क गया और अभद्र व्यवहार करने लगा।
विज्ञापन
वे किसी तरह अपनी गाड़ी वहां से निकालकर आगे चली गईं। इसके बाद दोनों युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोका और मुक्का मारकर शीशा तोड़ दिया।
उन्होंने शोर मचाया तो दोनों युवक कार में सवार होकर फरार हो गए। सूचना देने पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस युवकों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।