फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Flirting with the girl beaten boy.

छेड़खानी पर लड़की ने मनचले को धुना

Wed, 03 Dec 2014 12:24 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 03 Dec 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
Flirting with the girl beaten boy.

लालकुआं के पास मंगलवार शाम छेड़छाड़ करने पर एक छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए मनचले को थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया। भीड़ ने आरोपी को धुना और कविनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


एसएचओ कविनगर अवनीश गौतम ने बताया कि छात्रा चिपियाना की रहने वाली है। वह शहर के एक कालेज से ग्रेजुएशन कर रही है। वह लालकुआं पर आटो से उतरी थी।

वहां दादरी निवासी एक युवक खड़ा था, जिसने उस पर अश्लील फब्तियां कसीं। छात्रा ने विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगा। छात्रा ने हौसला दिखाता हुए उसे तमाचे जड़ दिए और शोर मचाकर भीड़ जमा कर ली।
विज्ञापन


लोगों ने भी आरोपी की लात-घूंसों से जमकर खबर ली। पुलिस को सूचना दी गई। लालकुआं चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी थाने भेज दिया गया।

एसएचओ ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा जाएगा।

बता दें कि इससे पहले कविनगर में एक छात्रा ने मनचले की धुनाई की थी। सिहानी गेट में युवती ने मनचले को थप्पड़ मारे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed