{"_id":"a027cbba34677d21c4d048f4736a397c","slug":"flea-shot-dead-in-loni","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी में कबाड़ी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोनी में कबाड़ी की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, लोनी
Updated Sun, 01 Jun 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती विहार कालोनी में शनिवार रात धर्मपाल (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों की तादाद दो बताई जा रही है, वे बाइक पर सवार थे। मृतक कबाड़े का काम करता था।
विज्ञापन
इसके अलावा वह दिल्ली नंदनगरी में ढाबे पर भी नौकरी करता था। इसके पिता बर्तनों की फेरी लगाते हैं। परिजन रंजिश से इनकार कर रहे हैं। लोनी पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
धर्मपाल के परिजनों ने बताया रात करीब साढे़ नौ बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। धर्मपाल दरवाजा खोलने गया। गेट खोलते ही उसके सीने में गोली मार दी गई। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
दो हमलावर बाइक पर भाग गए। गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात से उसके परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी रुचि और पिता नैन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। कबाड़ी की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी।