झगड़े में पत्नी और बच्चे पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, चपेट में आई पड़ोसी महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदनी महल इलाके में सोमवार देर रात एक शख्स ने झगड़े के दौरान पत्नी, दो बच्चों और पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल दिया।
उसके बाद आरोपी ने खुद पर भी ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी।
चांदनी महल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था। पुलिस के अनुसार मोहम्मद आरफिन(43) सपरिवार सपरिवार फाटक तेलीआन इलाके में रहता है।
परिवार में पत्नी रिहाना, बेटी इकरा और बेटा सम्मी है। वह कुलर की मरम्मत का काम करता है। सोमवार देर रात आरफिन शराब पीकर घर आया और किसी बात पर पत्नी से झगड़ा करने लगा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
वह हाथ में एक प्लास्टिक की बोतल लिए हुए था। जिसमें ज्वलनशील पदार्थ था। वह ज्वलनशील पदार्थ को पत्नी के उपर उड़ेलने की कोशिश कर रहा था। रिहाना उसके हाथ से बोतल खींचने लगी।
इसी दौरान उसका ढ़क्कन खुल गया और ज्वलशील पदार्थ के छींटे रिहाना और उसके दोनों बच्चों पर पड़ी। आरोपी ने बोतल को पड़ोस के मकान के कमरे में फेंक दिया। छींटे कमरे में मौजूद फरजाना(40) के चेहरे और छाती पर पड़ी।
उसके बाद आरफिन फरजाना के कमरे में घुस गया और बोतल में बचे ज्वलनशील पदार्थ को अपने उपर उड़ेल लिया। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल सभी लोगों को इलाज के लिए लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी।
जांच में पता चला कि फरजाना तुर्कमान गेट इलाके में रहती है और घटना के समय वह अपने परिजनों से मिलने आई थी। फरजाना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरफिन को गिरफ्तार कर लिया।