फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five youngmen murdered thier friend, attacke with knife and stone

पांच युवकों ने की दोस्त की हत्या, चाकू से किए 12 वार और सिर पर पत्थर से हमला 

Thu, 15 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
 Five youngmen murdered thier friend, attacke with knife and stone
हत्या

अशोक विहार इलाके में शराब पीने के दौरान हुई कहासुुनी में पांच युवकों ने अपने एक दोस्त की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुनील डोंगा (25) परिवार के साथ वजीरपुर के सुखदेव पार्क इलाके में रहता था। वह नशे का आदी था। सोमवार देर रात वह अपने पांच दोस्तों के साथ इलाके में शराब पी रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान सुनील की अपने दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्साए दोस्तों ने सुनील की जमकर पिटाई कर दी। एक ने उस पर चाकू से दर्जन भर वार कर दिए। इतना ही नहीं एक ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। सुनील को मरा हुआ समझकर सभी वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने सुनील को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अशोक विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोस्तों की पहचान कर नीरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार अन्य चार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed