{"_id":"57d995e74f1c1beb5bd49007","slug":"five-youngmen-murdered-thier-friend-attacke-with-knife-and-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच युवकों ने की दोस्त की हत्या, चाकू से किए 12 वार और सिर पर पत्थर से हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच युवकों ने की दोस्त की हत्या, चाकू से किए 12 वार और सिर पर पत्थर से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक विहार इलाके में शराब पीने के दौरान हुई कहासुुनी में पांच युवकों ने अपने एक दोस्त की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुनील डोंगा (25) परिवार के साथ वजीरपुर के सुखदेव पार्क इलाके में रहता था। वह नशे का आदी था। सोमवार देर रात वह अपने पांच दोस्तों के साथ इलाके में शराब पी रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान सुनील की अपने दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्साए दोस्तों ने सुनील की जमकर पिटाई कर दी। एक ने उस पर चाकू से दर्जन भर वार कर दिए। इतना ही नहीं एक ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। सुनील को मरा हुआ समझकर सभी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
राहगीर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने सुनील को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अशोक विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोस्तों की पहचान कर नीरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार अन्य चार आरोपियों की तलाश में जुटी है।