{"_id":"5d8d4fa08ebc3e01586f0108","slug":"five-people-including-four-women-ooted-in-two-and-a-quarter-hours-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सवा दो घंटे में चार महिलाओं समेत पांच से झपटमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली में सवा दो घंटे में चार महिलाओं समेत पांच से झपटमारी
Fri, 27 Sep 2019 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Sep 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
crime in delhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े लूट और झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शाहदरा इलाके में ही बुधवार को बदमाशों ने महज सवा दो घंटे के भीतर चार महिलाओं समेत पांच लोगों को झपटमारी का शिकार बनाया।
विज्ञापन
फर्श बाजार, विवेक विहार और जगतपुरी में वारदात को अंजाम दिया गया। एक जगह तो महिला ने उनका मुकाबला भी किया, लेकिन बदमाश उससे हाथापाई कर भाग निकले। पुलिस पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस साल रोजाना औसतन 18 लोगों के साथ झपटमारी और छह लोगों के साथ लूट की वारदात हो रही है। दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने भी ट्वीट किया है।
विज्ञापन
विवेक विहार दोपहर 2.50 बजे
बाइक सवार बदमाशों ने झिलमिल में रहने वाली विनिता आहूजा की चेन झपट ली। वह बुधवार दोपहर करीब 2.50 बजे अपनी सास के साथ स्कूटी पर बी-ब्लॉक में पक्षियों को दाना डालने जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। बातचीत के दौरान उनकी चेन झपटी और फरार हो गए। विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
फर्श बाजार दोपहर 3.20 बजे
यहां बदमाशों ने देहरादून निवासी पारुल (37) को निशाना बनाया। पारुल फर्श बाजार के अखाड़े वाली गली में अपने मामा के घर आई हुई थीं। दोपहर में वह कृष्णा नगर में खरीदारी करने के लिए निकली थीं। इस बीच वह सड़क पर रिक्शा का इंतजार कर थीं, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन झपट ली। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई कर दी। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर फर्श बाजार थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
फर्श बाजार दोपहर 3.30 बजे
रीता (30) परिवार के साथ बिहारी कालोनी फर्श बाजार में रहती हैं। बुधवार दोपहर वह घर से खरीदारी करने लिए निकली थीं। दोपहर साढे़ तीन बजे वह वापस लौट रही थीं। इस दौरान श्रीराम कालोनी गली नंबर-2 में बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन झपटी और फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जगतपुरी दोपहर 3.30 बजे
पीड़िता सोनिया (32) परिवार के साथ सुभाष गली, गोपाल पार्क, जगतपुरी में रहती हैं। बुधवार दोपहर वह जगतपुरी लाल बत्ती के पास से घर लौट रही थीं। वह सरस्वती कोचिंग सेंटर के पास पहुंचीं तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से चेन झपट ली और फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर जगतपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
फर्श बाजार शाम 5.00 बजे
पुलिस के मुताबिक फर्श बाजार में शाम करीब पांच बजे बदमाशों ने भरत (24) नामक युवक को निशाना बनाया। भरत परिवार के साथ विश्वास नगर में रहते हैं। बुधवार शाम वह विश्वास नगर कीसर्विस रोड पर पैदल चलने के दौरान बदमाश उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित की शिकायत पर फर्श बाजार थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
एक जनवरी से 15 सितंबर 2019 तक लूट व झपटमारी के मामले
कुल मामले रोज औसत मामले
झपटमारी 4516 18
लूट 1487 06