फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five hundred rupee note snatched by snatcher in delhi

बच्ची के हाथ से पांच सौ रुपये छीनकर भागा, लोगों ने दबोचा

Tue, 29 Aug 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Aug 2017 09:36 AM IST
सार

-बदमाश बाजार जा रही बच्ची के हाथ से पांच सौ रुपये छीनकर भागा, लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले किया 
दस साल की बच्ची के साथ झपटमारी  
- बदमाश बाजार जा रही बच्ची के हाथ से पांच सौ रुपये छीनकर भागा, लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले किया        
 

विज्ञापन
five hundred rupee note snatched by snatcher in delhi

विस्तार

नारायणा में एक दस साल की बच्ची से झपटमारी करने का मामला सामने आया है। बदमाश उसके हाथ से पांच सौ रुपये लेकर भागने लगा। बच्ची के पिता के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया।

विज्ञापन


लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दस साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ दसघरा गांव में रहती है।
विज्ञापन


रविवार सुबह बच्ची अपने पिता के साथ दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में बच्ची ने पिता से पांच सौ रुपये का नोट अपने हाथ में रख लिया। होली चौक के पास बच्ची अपने पिता से दस कदम आगे चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और पांच सौ रुपये का नोट छीनकर फरार हो गया। बच्ची के पिता ने आरोपी को पकडने के लिए शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां मौजूद लोग बदमाश का पीछा किया और कुछ दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया।


लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पांच सौ रुपये मिल गये। आरोपी की पहचान नारायणा गांव निवासी आकाश के रूप में हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसकी अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed