फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five goons arrested by delhi police

मुठभेड़ के बाद 5 नामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2014 03:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Nov 2014 03:07 AM IST
विज्ञापन
five goons arrested by delhi police

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी में दो जगहों से मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस व बदमाश के बीच हुई फायरिंग में किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है।

विज्ञापन


गिरफ्तार दो बदमाशों पर दिल्ली व हरियाणा पुलिस ने तीन-तीन लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद शाहबाद डेयरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस मुठभेड़ में किसी के घायल होने के समाचार नहीं है। तीन बदमाशों को रोहिणी से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों में दो की पहचान राजेश बावानिया और रवि के रूप में हुई। दिल्ली व हरियाणा पुलिस को इन दोनों बदमाशों की हत्या, हत्या के प्रयास और लूट के कई मामले में तलाश थी। दोनों पर हरियाणा पुलिस ने दो-दो लाख और दिल्ली पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था।


बताया जा रहा है कि ये बदमाश दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने आए थे। बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बदमाशों से दो गाड़ियां भी बरामद कीं। शाहबाद डेयरी में जब पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed