{"_id":"9651eee79a7310fe56990cf841d5a2e5","slug":"five-foreign-citizens-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से रह रहे पांच विदेशी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से रह रहे पांच विदेशी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 10 Jul 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद की थाना सेक्टर-सात पुलिस ने बुधवार रात को अवैध रूप से बिना वीजा व पासपोर्ट के रहने वाले बांग्लादेश व म्यांमार (बर्मा) के पांच निवासियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर-सात के एएसआई सूरज को बुधवार रात को सूचना मिली थी कि सेक्टर-आठ में कुछ विदेशी लोग झुग्गियां बनाकर अवैध रूप से रह रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने छापा मारकर झुग्गियों के पास बैठे पांच लोगों से पूछताछ की और पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे। कोई भी व्यक्ति आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका, जिस पर पुलिस ने सभी पांचों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनकी पहचान म्यांमार के जिला मोगडू के हातिर बीर निवासी समसू आलम, आली हुसैन और म्यांमार के जिला अययप के सिरखली निवासी हनीफ, बांग्लादेश के जिला खुलना के गांव फुलवाड़ी निवासी मोहम्मद राजा खान और गांव हाजिर निवासी सलीम के रूप में हुई।
जांच अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में पांचों आरोपियों ने बताया कि उनके पास वीजा व पासपोर्ट नहीं हैं, वह गलत तरीके से सीमा पार करके आए थे। कई माह से फरीदाबाद में रहकर मजदूरी कर रहे थे।