पढ़िए फरीदाबाद में क्राइम की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बल्लभगढ़ में एक महिला ने परिचित पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, सुभाष कॉलोनी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आदर्श नगर निवासी प्रवीण 14 फरवरी की रात आठ बजे उसके घर में शराब पीकर घुस आया और हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया।
साथ ही किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले वह पति से अलग हो गई थी। तभी से सुभाष कॉलोनी में किराए पर रहकर नौकरी करती है। वह प्रवीण को पांच साल से जानती है।
शादी के बाद से ही करने लगे दहेज की डिमांड
सेक्टर-31 में एक महिला को दहेज के लिए घर से निकालने का मामला सामने आया है। सेक्टर-29 निवासी लीना शर्मा ने थाना सेक्टर-31 में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मार्च 2013 में सेक्टर-29 निवासी प्रदीप शर्मा से हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्रदीप, सास आरती, ननद प्रीति, ननदोई यादराम व अन्य लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाती है और दहेज की मांग व जान से मारने की धमकी दी जाती है।
प्रॉपर्टी डीलर व उसकी मां से मारपीट
सेक्टर-18 इलाके में कुछ हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर व उसकी मां के साथ मारपीट की। दुकान में भी तोड़फोड़ की।
प्रॉपर्टी डीलर सचिन का आरोप है कि वह रविवार रात अपने घर से कुछ दूरी पर टहलने गया था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे गाली देनी शुरू कर दी, सचिन ने इसका विरोध किया और अपने घर वापस आ गया।
लेकिन कुछ देर बाद वही लड़के लाठी-डंडों से लैस हो कर आए और उसकी दुकान पर हमला कर दिया, घर में ही उसकी दुकान है। हमलावरों ने उसकी दुकान व घर में तोड़फोड़ की और उसकी मां पर भी हमला किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
किचेन में रखे सिलेंडर ले गए चोर
थाना सूरजकुंड इलाके में चोरों ने एक घर में घुसकर सिलेंडरों पर हाथ साफ कर दिया।
लकड़पुर इलाके के शिवदुर्गा विहार में रहने वाली आंगनबाड़ी हेल्पर सतवंती ने थाना सूरजकुंड में दर्ज शिकायत में बताया कि 16 फरवरी की सुबह जब वह सोकर उठी तो देखा कि घर में रसोई का दरवाजा खुला पड़ा है।
रसोई में देखने पर पता लगा कि वहां से दो गैस सिलेंडर और रेगुलेटर गायब थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को देखते ही भागने लगा वो
शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक के पास से देसी कट्टा व दूसरे के पास से चाकू बरामद हुआ है।
पुलिस टीम की गश्त के दौरान एक युवक गली में आया, जैसे ही उसने पुलिस को देखा वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ।
दूसरे मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने नीलम-बाटा रोड पर बाटा चौक की ओर जा रहे एक युवक को पकड़ा। पुलिस को उसके पास से चाकू बरामद हुआ।