{"_id":"507eae4ad24cdf678162772031481b8a","slug":"firing-on-rti-activist-in-delhi-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आरटीआई कार्यकर्ता को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली: आरटीआई कार्यकर्ता को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Aug 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के छावला थाना इलाके में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने आरटीआई कार्यकर्ता पीएन शर्मा (52) को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें राव तुलाराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरटीआई कार्यकर्ता पीएन शर्मा छावला के कुतुब विहार में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब दस बजे वह अपने घर पर काम कर रहे थे। तभी बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने शर्मा पर गोलियां दाग दीं। गोली उनके हाथ व जांघ में लगी है।
शर्मा के बेटे ललित ने आरोपियों को पहचानने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि आरटीआई कार्यकर्ता पर एक महीने पहले भी अज्ञात लोगों ने हमला किया था।
उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। जानकारी के मुताबिक एक प्रॉपर्टी को लेकर पीएन शर्मा का विवाद चल रहा है। छावला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन