फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing on rti activist in delhi.

दिल्ली: आरटीआई कार्यकर्ता को गोली मारी

Thu, 21 Aug 2014 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Aug 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
firing on rti activist in delhi.

दिल्ली के छावला थाना इलाके में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने आरटीआई कार्यकर्ता पीएन शर्मा (52) को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें राव तुलाराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरटीआई कार्यकर्ता पीएन शर्मा छावला के कुतुब विहार में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब दस बजे वह अपने घर पर काम कर रहे थे। तभी बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने शर्मा पर गोलियां दाग दीं। गोली उनके हाथ व जांघ में लगी है।

शर्मा के बेटे ललित ने आरोपियों को पहचानने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि आरटीआई कार्यकर्ता पर एक महीने पहले भी अज्ञात लोगों ने हमला किया था।

उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। जानकारी के मुताबिक एक प्रॉपर्टी को लेकर पीएन शर्मा का विवाद चल रहा है। छावला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed