{"_id":"58fa2dc54f1c1b8e338b4a8b","slug":"firing-on-petrol-pump-owner-in-delhi-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मालिक को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मालिक को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Apr 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय विहार इलाके में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मालिक को गोली मार दी। उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित को कंधे में गोली लगी है। विजय विहार थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने रंजिश का मामला बताया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़ित की पहचान पीयूष(28) के रूप में हुई है। पीयूष सपरिवार रोहिणी सेक्टर पांच में रहता है। उसका हरियाणा के गोहाना में पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार रात पीयूष अपने घर के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उसके घर के पास आए और उसपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। एक गोली उसके कंधे में लगी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गये।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक परिवार वाले उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। हालत बिगडने के बाद उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पीयूष अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कुछ माह पहले तक पीयूष प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता था। पुलिस को आशंका है कि उसपर रंजिश की वजह से हमला किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बयान देने के बाद आरोपियों के बारे में खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।