यहां चलती हैं गोलियां, होती है मौतें, पर नहीं खुलते राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमले के इनपुट्स के बीच दिल्ली में हाई अलर्ट है। इसके बीच पॉश इलाके वसंत विहार के नेल्सन मंडेला मार्ग पर दिनदहाड़े गोली चलने की जानकारी मिली है।
गोली एक टैक्सी में जाकर लगी। इससे उसका शीशा टूट गया। जिस जगह ये घटना हुई इस जगह से वसंत विहार थाना कुछ सौ मीटर की दूरी पर है। वसंत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि नेल्सन मंडेला मार्ग पर कुछ वर्ष पहले इस तरह से गोली चली थी। गोली घर लौट रही महिला पत्रकार सौम्या विश्वनाथन को लगी थी।
इससे सौम्या विश्वनाथन की मौत हो गई थी। इसके अलावा इसी तरह गोली चलने पर एक टैक्सी चालक की पिछले वर्ष मौत हो चुकी है।
अपनी तरीके का तीसरा मामला
अब इस तरीके से गोली चलने का तीसरा मामला सामने आया है। शाहपुरजाट निवासी प्रवीण यादव अपनी इनोवा टैक्सी से सोमवार शाम करीब चार बजे वसंतकुंज से घर लौट रहा था।
नेल्सन मंडेला मार्ग पर जब प्रवीण यादव ने कुली चैन वाली रेडलाइट पार की तो उसकी गाड़ी का शीशा टूटने की आवाज आई। उसने गाड़ी रोकी तो पीछे वाला शीशा टूटा हुआ था।
गाड़ी के अंदर एक कारतूस पड़ा हुआ था। प्रवीण यादव ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने कारतूस को सीएफएसएल में जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।