फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   firing on neighbour after calling him in home

युवक ने पड़ोसी को घर में बुलाकर मारी गोली, मौत

Fri, 04 Jul 2014 01:25 PM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
firing on neighbour after calling him in home

फरीदाबाद की संजय कॉलोनी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक ने अपने पड़ोसी को घर में बुलाकर गोली मार दी। गोली लगने से पड़ोसी बुरी तरह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने आनन फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कंधे में गोली लगने से इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी है कि उसने अपने पड़ोसी को घर में बुलाकर गोली क्यों मारी?

गोली की आवाज सुनकर दौड़े लोग

firing on neighbour after calling him in home

फरीदाबाद के गौंछी गांव निवासी रामवीर अपने घर में अकेला रहता है। उसके घर के सामने नरेश अपनी मां के साथ रहता है। बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे नरेश अपने घर में सोया हुआ था।

तभी रामवीर ने नरेश को घर से ही आवाज लगाकर बुलाया। रामवीर की आवाज आने पर नरेश उससे मिलने के लिए उसके घर में चला गया। इसके बाद रामवीर ने उसके कंधे पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही नरेश की मां व पड़ोस के लोग उसके घर में आ गए।

घायल को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। संजय कॉलोनी चौकी पुलिस के अनुसार गोली चलाने का कारण साफ नहीं हो पाया है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed