प्रेमी को गोली मारकर प्रेमिका को अपने साथ ले गए घरवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महीने पहले घर से भागे प्रेमी जोड़े को युवती के परिजनों ने खोज लिया। गुस्साए परिजनों ने प्रेमी को गोलीमार कर घायल कर दिया और युवती को अपने साथ ले गए।
घायल युवक को नीलम अजरौंदा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस युवक के बयान का इंतजार कर रही है। सेक्टर 55 पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम कुछ लोगों ने राजीव कॉलोनी में किराए पर रह रहे शाहरूख के साथ मारपीट की और गोली मारने के बाद उसकी पत्नी को अपने साथ कार में जबरन बैठा कर ले गए।
पैर में गोली लगने से घायल शाहरूख ने बताया कि वह उदयपुर राजस्थान का रहने वाला है। तीन माह पहले वह गांव की ही 18 वर्षीय युवती के साथ घर छोड़कर भाग आया था।
परिजन युवती को कार में बैठा कर अपने साथ ले गए
उसका दावा है कि निकाह के बाद दोनों राजीव कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। युवती के परिवार वालों को किसी तरह उसके घर का पता चल गया।
बुधवार शाम युवती के परिवार वाले शाहरुख के कमरे में घुस गए और उसके साथ मारपीट की। शाहरुख ने विरोध किया तो उसकी टांग में गोली मार दी। लहूलुहान शाहरुख को छोड़कर परिजन युवती को कार में बैठा कर अपने साथ ले गए।
एसएचओ मुजेसर इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा फिलहाल घायल शाहरुख के बयान का इंतजार किया जा रहा है।