{"_id":"580f71ae4f1c1b2f77bc32f9","slug":"firing-in-ice-cream-parlor-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसक्रीम पार्लर में घुसकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को टांगों में लगी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईसक्रीम पार्लर में घुसकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को टांगों में लगी गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीत विहार इलाके में सोमवार देर रात तीन बदमाशों ने आईसक्रीम पार्लर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। हमले में वहां मौजूद पार्लर के एक कर्मचारी की दोनों टांगों में गोलियां लग गई।
विज्ञापन
गंभीर हालत में गढ़वाल, उत्तराखंड निवासी अजय कुमार शर्मा (30) को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, इधर, गोलियां चलाने के बाद बदमाशों ने पार्लर के कैशियर से वहां मौजूद सारा कैश लूट लिया।
विज्ञापन
बाद में वह कार में बैठकर फरार हो गए। पीड़ित अजय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पार्लर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक प्रीत विहार स्थित डिफेंस एंक्लेव इलाके में विकास मनचंदा नामक शख्स का क्लासिक आईसक्रीम पार्लर है। सोमवार रात करीब 10.30 बजे वह खाना खाने डिफेंस एंक्लेव स्थित अपने घर चले गए। पार्लर पर कर्मचारी ही मौजूद थे।
इस बीच करीब 10.40 बजे कार सवार तीन लड़के पार्लर पहुंचे। एक युवक कार में ही बैठा रहा, जबकि दो कार से उतरकर पार्लर में पहुंचे। अंदर आते ही दोनों ने पिस्टल निकालकर गोलियां चला दी।
दो गोली कर्मचारी अजय की दोनों टांग में लगी। इस बीच बदमाशों ने कैशियर पर पिस्टल तानकर उससे गल्ले में रखा सारा कैश ले लिया और मौके से फरार हो गए।
अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और अजय को मैक्स अस्पताल ले गए। अस्पताल में अजय का इलाज जारी है।
हमलावर कौन थे और इन लोगों ने कितना कैश लूटा, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पार्लर के भीतर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली है। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अजय से बदमाशों का हूलिया भी जानने का प्रयास कर रही है।