{"_id":"ee1a627e96fb3c5a34c61b3fc05e2a7c","slug":"firing-after-stopping-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील हरकत का विरोध की तो बरसाने लगे गोलियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील हरकत का विरोध की तो बरसाने लगे गोलियां
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Mar 2014 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो बदमाशों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
वारदात को इलाके के ही दो बदमाशों ने अंजाम दिया है, जिनकी तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं। पुलिस का दावा है कि बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें: पत्नी ने प्रेमी से कटवाया पति का गला
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घायलों की पहचान सचिन (55) और अक्षय शर्मा (22) के रूप में हुई है। विष्णु गार्डन इलाके में सचिन की सागर छोले भटूरे और अक्षय की एक अन्य दुकान है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में डीडीयू अस्पताल में भर्ती करवाया।
पश्चिमी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वेदप्रकाश सूर्या ने बताया कि हमलावरों की पहचान साहिल गोपी व निक्कू के रूप में हुई है। इन दोनों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।