फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire caught in running car, mother and son died

चलती कार में अचानक यूं लगी आग कि मां संग मासूम बेटा भी आ गया इसकी लपटो में

Tue, 30 Jan 2018 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 30 Jan 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
fire caught in running car, mother and son died
death logo

रबूपुरा-फलैंदा मार्ग पर रविवार देर रात सीएनजी कार में आग लगने से एक महिला और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई। इस हादसे में कार चला रहे महिला के ससुर मदनपाल बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

 

इस मामले में महिला के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। इस घटना के बारे में पुलिस मदनपाल से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बुलंदशहर स्थित गांव कपना (ककोड़) निवासी मदनपाल कई वर्षों से सपरिवार फरीदाबाद मेें रहते हैं। मदनपाल का पोता मुकुल (2) शारीरिक कमजोरी की वजह से बैठ नहीं पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मुकुल की दवा लेने के लिए मदनपाल पुत्रवधू सरोज (28) के साथ कार से बुलंदशहर स्थित बीबीनगर गए थे। बीबीनगर से लौटते वक्त रबूपुरा-फलैदा मार्ग पर रात सवा दस बजे अचानक उनकी कार में आग लग गई।

ससुर ने बहु को बचाने की कोशिस में रहा नाकाम

fire caught in running car, mother and son died
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस के मुताबिक मदनपाल किसी तरह शीशा तोड़कर कार से बाहर निकल गए। उन्होंने सरोज और मुकुल को भी बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें नहीं निकाल पाए।

जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक जलने से सरोज और मुकुल की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों के क्षतविक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेटी की मौत की खबर सुनकर रबूपुरा कोतवाली पहुंचे सरोज के पिता कमल ने ससुराल वालों पर ही साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

कमल का कहना था कि उन्होंने सात साल पहले सरोज का विवाह किया था। विवाह के बाद से सरोज का पति बंटी, ससुर मदनपाल, सास उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि उत्पीड़न के चलते सरोज मायके में रह रही थी। एक माह पहले ही आरोपी उसे अपने घर लेकर गाए थे। 

'शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।' - राजवीर सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed