फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fir against 1200 people in Nigerian attack case in greater noida

नाइजीरियाई नागरिक हमला: विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद 1200 लोगों पर FIR दर्ज

Wed, 29 Mar 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 29 Mar 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
fir against 1200 people in Nigerian attack case in greater noida
एनएसजी सोसायटी निवासी 12वीं के छात्र मनीष खारी की मौत मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने-प्रदर्शन के दौरान नाइजीरियाई नागरिकों पर हुए हमलों के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने संगीन धाराओं में 10 नामजद और करीब 1200 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। साथ ही, पांच युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मनीष की मौत मामले में सोमवार रात नामजद पांच नाइजीरियाई नागरिकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परी चौक पर प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया था। इस दौरान लोगों ने अंसल प्लाजा मॉल के भीतर दो नाइजीरियाई नागरिकों, मॉल के मार्ग पर कार में बैठे एक नागरिक और परी चौक पर पुलिस की मौजूदगी में एक बाइक सवार नाइजीरियाई पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी से मिले दूतावास के अफसर

fir against 1200 people in Nigerian attack case in greater noida

देर रात इस मामले को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उत्तर प्रदेेश सरकार से रिपोर्ट तलब की। इसके बाद से कासना कोतवाली पुलिस ने परी चौक पर हमले के मामले में बब्बल भाटी, जतन भाटी, सुरेंद्र भाटी, देेवेंद्र टाइगर, अजीत दौला, अमित लड़पुरा, अमित भाटी, हरेंद्र भाटी, विभूति सिंह व जोगिंद्र और अज्ञात लोगों पर आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 307, 364 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की।

वहीं, इतने ही लोगों पर उपरोक्त धाराओं में एसोसिएशन ऑफ अफ्रीकन स्टूडेंट इन इंडिया के नेशनल एकेडमिक को-ओर्डिनेटर जहरुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, अंसल प्लाजा में हुए हमले के मामले में नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, हत्या की कोशिश आदि कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

मामले की पड़ताल के लिए नाइजीरिया दूतावास से तीन सदस्यों का दल मंगलवार को कासना कोतवाली पहुंचा। यहां उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की। साथ ही, उन्होंने अफ्रीकन छात्र फेडरेशन के अध्यक्ष चार्ल्स से भी जानकारी ली। इसके बाद दूतावास का दल कैलाश अस्पताल पहुंचा और हमले में घायल हुए लोगों का हाल जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed