फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fight with women in the house i gurgaon

घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 15 Apr 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 15 Apr 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
fight with women in the house i gurgaon

खंड के गांव चीला में एक महिला के घर में घुसकर तीन व्यक्तियों द्वारा महिला के साथ लात, धूंसा से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इस्तगासा के आधार पर मारपीट करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व तावडू पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला खातूनी निवासी गांव चीला का आरोप है की गांव के अलीजान, तौफीक व फकरू ने गत 10 मार्च को दुकान पर सामान लेने गए उसके दो छोटे बच्चों के साथ बेवजह मारपीट की।  जब 11 बजे के करीब वह दुकान से कुछ सामान लेने गई तो उसके साथ भी उक्त तीनों  व्यक्तियों ने गाली गालौच करते हुए उसे बेइज्जत किया।
विज्ञापन


जब वह घर पर पहुंची तो तीनों ने उसके घर में धुसकर उसे लात धूंसों से जमकर पीटा। पीड़िता का कहना है की घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था। उसके शौर मचाने पर ग्रामीणों ने दोषियों से उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने इस मामले को लेकर कोर्ट में एक इस्तगासा दायार कर दोषियों के विरूद्व कार्रवाई की मांग की। कोर्ट के आदेश पर तावडू पुलिस ने गांव चीला निवासियान अलीजान, तौफीक व फकरू के  विरूद्व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed