फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fight and molestation with woman in faridabad

महिला के साथ मारपीट और अश्लील हरकत 

Tue, 14 Feb 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 14 Feb 2017 01:36 PM IST
सार

 
 

विज्ञापन
fight and molestation with woman in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर की एक महिला ने मोहल्ले के दो परिवारों के पुरुष सदस्यों पर उनके साथ शारीरिक छेड़खानी करने और महिलाओं पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक शनिवार की शाम वह अपनी देवरानी के साथ फंक्शन देखने अपने बच्चों के स्कूल गई थी। फंक्शन स्थल में घुसते समय एक युवक ने उनके कंधे पर अपना कंधा मारा। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक के चार पांच साथी आ गए और सबने मिलकर उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि दबंगों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए और उन्हें उठा कर गाड़ी में डालकर कहीं ले जाने की बात करने लगे। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि लौटते समय दबंगों के घर की महिलाओं ने पीड़िता के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाने की एएसआई सविता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed