फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fifty crore bribery case and appeal will be held on 25th on charge sheet

चुनाव अधिकारियों को घूस मामला: चार्जशीट पर 25 को सुनवाई 

Tue, 18 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Jul 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
fifty crore bribery case and appeal will be held on 25th on charge sheet

चुनाव अधिकारियों को 50 करोड़ की घूस देने की कोशिश के मामले में कथित बिचौलिये सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ चार्जशीट पर विचार करने के लिए अदालत ने 25 जुलाई की तारीख तय की है। दिल्ली पुलिस ने फर्जीवाडे़ व अन्य धाराओं में शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल की थी।

विज्ञापन


तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश पूनम चौधरी ने दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के साथ संलग्न दस्तावेजों के निरीक्षण के लिए 25 जुलाई की तारीख तय की है। अदालत ने आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की न्यायिक हिरासत भी सोमवार को अगली तारीख तक बढ़ा दी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर पर फर्जीवाड़े, फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने, आपराधिक साजिश व भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत 14 जुलाई को चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने इस चार्जशीट में एआईएडीएमके (अम्मा) के नेता टीटीवी दिनाकरण व उसके सहयोगी मल्लिकार्जुन व अन्य आरोपियों को शामिल नहीं किया है। इन आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र पेश किया जाएगा।

राजधानी के एक पांच सितारा होटल से दिल्ली पुलिस ने सुकेश को 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। उसकी जमानत याचिका दो बार अदालत से खारिज हो चुकी है। फिलहाल वह 90 दिनों से हिरासत में है।

अन्य आरोपियों टीटीवी दिनाकरण, मल्लिकार्जुन, हवाला ऑपरेटर नत्थू सिंह व ललित को जमानत मिल चुकी है। पुलिस ने चार्जशीट में कहा कि सुकेश चंद्रशेखर इस मामले का मुख्य आरोपी है और उसने ही चुनाव आयोग के अधिकारियों को घूस देने की कोशिश की थी।


उसने हवाला के जरिये दो करोड़ रुपये जमा किए थे जिसमें से 1.30 करोड़ रुपये उसकी गिरफ्तारी के समय बरामद हुए थे। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि दिनाकरण पर पार्टी का दो पत्ती का चुनाव चिन्ह हासिल करने के लिए चुनाव आयोग अधिकारी को घूस देने की कोशिश की। दिनाकरण यह चुनाव चिन्ह तमिलनाडु के आरके नगर विधानसभा चुनाव के लिए हासिल करना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed