मंगेतर ने जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध!
नई दिल्ली की रहने वाली युवती ने अपने मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पवन कुमार को वह पिछले तीन सालों से जानती है।
गुड़गांव की एक निजी कंपनी में दोनों काम करते थे। पवन सेक्टर चार में रहता है।
करीब एक साल पहले दोनों के परिवार वालों की रजामंदी से उनका रिश्ता तय हो गया। इसी साल उनकी शादी भी होने वाली थी।
युवक ने दर्ज कराया टॉर्चर करने का मुकदमा
युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान पवन ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। 16 मई को युवती ने दिल्ली में आरोपी पवन कुमार के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कराई।
जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने गुड़गांव पुलिस को मामला स्थानांतरित कर दिया। बीते दिन सेक्टर पांच में मामला दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि पहले युवक भी न्यू अशोक नगर थाना में युवती के खिलाफ टॉर्चर करने का मामला दर्ज करा चुका है।