{"_id":"c20251f9cf13e26e22ff0bd394bc4b5b","slug":"female-soldiers-from-the-dirty-talk-the-student-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाहियों से ‘गंदी’ बात करने वाला छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सिपाहियों से ‘गंदी’ बात करने वाला छात्र गिरफ्तार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 23 Sep 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
कविनगर थाने की पुलिस ने 12वीं क्लास के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। छात्र पर आरोप है कि वह कंट्रोल रूम में फोन कर महिला सिपाहियों से अश्लील बातें करता है।
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मियों ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम प्रभारी से की थी। कंट्रोल रूप प्रभारी ने कविनगर थाने रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस एक बार पहले भी उसे इसी आरोप में जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
कविनगर एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शिवम अभिनव (20) है। बिहार का रहने वाला है, यहां काजीपुरा में रहता है। कई बार फेल हो चुका है, इसलिए अभी तक 12वीं में ही है।
विज्ञापन
परिवारवाले उसे मानसिक रूप से डिस्टर्ब बता रहे हैं। आरोपी पुलिस लाइंस स्थित कंट्रोल रूम में कॉल करता था। महिला पुलिसकर्मियों केकॉल रिसीव करने पर उनसे अश्लील बातें करना लगता था।
पुलिसकर्मियों ने कई बार इग्नोर किया, मगर जब बाज नहीं आया तो उन्होंने शिकायत की। लगातार कॉल करता था।