बेरोजगारी से डिप्रेशन में थी MBA बेटी, पिता ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका साउथ इलाके में एमबीए छात्रा की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि बेरोजगार रहने की वजह से छात्रा डिप्रेशन में थी। वह अक्सर उग्र हो जाती थी।
घटना वाली रात भी छात्रा उग्र होकर माता-पिता से मारपीट करने लगी। इसी दौरान पिता ने उसका गला पकड़ लिया। गला दब जाने की वजह से छात्रा की मौत हो गई। आरोपी की पहचान बलवान सिंह के रूप में हुई है। वह एयरलाइंस कंपनी से इंजीनियर के पद से रिटायर हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, छात्रा स्वेता(29) सेक्टर छह के कमाक्षी अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उसका भाई और भाभी विदेश में रहते हैं। 21 जुलाई को स्वेता के परिजन उसे द्वारका सेक्टर 12 स्थित अस्पताल ले गए। पिता ने डॉक्टरों को बताया कि स्वेता ने खुदकुशी की है। लेकिन मेडिकल जांच में पता चला कि स्वेता की गर्दन दबाकर हत्या की गई है।
बेटी, माता-पिता पर भी हाथ उठा देती थी
संदेह के आधार पर पुलिस ने स्वेता के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि युवती एमबीए करने के बाद काफी समय से बेरोजगार थी और डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। उसका इलाज भी चल रहा था।
स्वेता अकसर छोटी-छोटी बातों को लेकर उग्र हो जाती थी और माता-पिता पर भी हाथ उठा देती थी। 21 जुलाई की देर रात स्वेता अचानक उग्र हो गई और माता-पिता पर हाथ उठा दी।
पिता ने काबू करने के दौरान उसका गला कसकर पकड़ लिया। स्वेता शांत हो गई। उसके पिता ने उसे बेड पर सुला दिया। लेकिन काफी देर तक जब वह नहीं उठी तो पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।