{"_id":"59a80eed4f1c1b07278b49b5","slug":"father-son-attacked-for-robbery-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल के बट से सिर फोड़कर बाप और बेटे को किया जख्मी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल के बट से सिर फोड़कर बाप और बेटे को किया जख्मी, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
blood stain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बट से पिता-पुत्र का सिर फोड़कर हजारों रुपये लूट लिये। परचून की दुकान चलाने वाले पिता-पुत्र घटना के समय दुकान से घर जा रहे थे। पीड़ितों का इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उनके बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार संजीव (45) सपरिवार मंडी एक्सटेंशन, नरेला में र हता है। उसकी इलाके में परचून की दुकान है। दुकान पर वह अपने पिता घनश्याम के साथ बैठता है।
विज्ञापन
बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद पिता-पुत्र पैदल घर की ओर जा रहे थे। घर के पास पहुंचने पर गली के बाहर मौजूद दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और संजीव के हाथ से थैला छीनने लगे।
विज्ञापन
संजीव के विरोध करने पर बदमाश ने उसके सिर पर पिस्टल के बट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाशों ने उसका थैला छीन लिया। उधर दूसरे बदमाश ने घनश्याम से थैला छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर सिर पर बट मारकर उसे भी लहूलुहान कर दिया।
बदमाश पिता-पुत्र से थैला छीनकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। संजीव के सिर में छह और घनश्याम के सिर में तीन टांके लगे हैं।
संजीव ने बताया कि उसके थैले में दुकान की चाबी और अन्य कागजात थे। जबकि उसके पिता के थैले में 80 हजार रुपये थे। पुलिस पीड़ितों के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।