नाबालिग बेटी से पिता ने 3 साल तक किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ थाना क्षे में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बल्लभगढ़ में 16 वर्षीय लड़की ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक थाना शहर बल्लभगढ़ की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय नीता (काल्पनिक नाम) की ओर से 23 अगस्त को थाना शहर बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई गई है।
जिसमें आरोप लगाया कि उसका पिता पिछले करीब 3 वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। लड़की ने डर के कारण यह बात किसी नहीं बताई और पिता की हरकत जारी रही।
दुखी हो कर उसने अपनी अध्यापिका को सब कुछ बताया लेकिन उसकी कोई मदद नहीं हो सकी। लड़की के मुताबिक जब पिता की हरकत जारी रही तो उसने कुछ दिनों पहले मां को सारी घटना बता दी।
इसके बाद मां ने आरोपी पिता से इस बात का विरोध किया तो पिता ने मां व लड़की के साथ मारपीट की। इससे दुखी हो कर लड़की मां के साथ अपनी दादी के घर रहने आ गई और इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मुजेसर में किराएदार ने मासूम से किया दुष्कर्म
दूसरा मामला थाना मुजेसर क्षेत्र में सामने आया है। यहां की निवासी एक महिला ने 23 अगस्त को थाना मुजेसर पुलिस को शिकायत दी है।
जिसमें बताया कि 22-23 अगस्त की रात को महिला, पति व अपनी सात वर्षीय बच्ची के साथ छत पर सो रही थी। देर रात महिला को बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी, उसने उठकर देखा तो बच्ची छत पर नहीं थी।
पति-पत्नी ने बच्ची की तलाश की तो वह घर में किरायेदार के कमरे में मिली, मौके पर किरायेदार भी मौजूद था। बच्ची से पूछताछ करने पर पता लगा कि बच्ची को किरायेदार जगत सिंह (26) ले गया था और उसने बच्ची के साथ गलत काम किया है।
आरोपी किरायेदार उत्तर प्रदेश के कानपुर के गांव मेवरा का निवासी है। परिजनों ने किरायेदार को पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सूचना दी।