शादी के बाद भी बाप ने किया बेटी से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-39 थाना के अंतर्गत एक पुत्री ने अपने पिता पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र केएक गांव में अपने पति के साथ रहने वाली एक युवती ने सेक्टर-39 थाने में अपने पिता कृष्णकांत झा के खिलाफ रेप का मुकद्मा दर्ज कराया है।
पुत्री का कहना है कि उसके पिता पिछले करीब 9 वर्ष से उसका रेप कर रहे थे। इसी साल उसकी शादी हुई है। अभी दो दिन पहले वह अपने भाई के जन्म दिन पार्टी में शामिल होने अपने पिता के घर गई थी।
वहां रात को उसके पिता ने फिर रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने अपने पति को सारी बातें बता दीं। इसके बाद थाने में रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मानसिक रूप से अशक्त किशोरी से रेप
दिल्ली के गाजीपुर में मानसिक रूप से अशक्त 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक रामाशीष मेहतो (35) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह अक्षरधाम के पास खड़ी पीसीआर को राहगीर ने सूचना दी थी कि एक ऑटो चालक किशोरी के पीछे संदिग्ध हालात में भाग रहा है। खबर मिलते ही पुलिस दोनों के पास पहुंची।
पुलिस ने बताया कि रामाशीष पीड़िता को आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बाहर से काले खां बस अड्डा ले जाने के लिए बैठाया था। गाजीपुर फ्लाईओवर केे पास ऑटो रोककर लड़की से दुष्कर्म किया। किशोरी अपने और परिवार के बारे में नहीं बता पा रही है।