फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father raped multiple times to his daughter in faridabad

अपनी नाबालिग बेटियों को पिता ही बनाता रहा हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 17 May 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 17 May 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
father raped multiple times to his daughter in faridabad
डेमो पिक

एनआईटी थाना क्षेत्र में रहने वाला एक पिता अपनी तीन नाबालिग बेटियों को एक साल तक हवस का शिकार बनाता रहा। अत्याचार हद से बढ़ने पर तीनों बहनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की। महिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । 

विज्ञापन


एनआईटी थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक वह पिता की दूसरी पत्नी की संतान है। पिता की पहली पत्नी से भी 16 और 15 वर्षीय बेटियां हैं, किशोरी इन दोनों के साथ ही रहती है।
विज्ञापन


करीब एक साल पहले घर के सभी लोग एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पिता नशे में धुत होकर घर पहुंचा और उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पिता अक्सर ही किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म करता। आरोप है कि पिता ने अपनी दो अन्य बेटियों को भी हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया।

किशोरी का आरोप है कि शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खा कर सो गए। रात करीब दस बजे पिता ने किशोरी को जगाया और दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।  


पिता से परेशान तीनों बहनें सोमवार को थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed