फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father kills his 13-year-old daughter for honor keeling

झूठी आन की खातिर बेटी का कत्ल, ट्रॉनिका सिटी स्थित मंडोला के जंगलों में की हत्या

Sun, 11 Mar 2018 04:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Mar 2018 04:33 AM IST
विज्ञापन
Father kills his 13-year-old daughter for honor keeling
13 वर्षीय बेटी वंशिका जिसकी पिता ने हत्या कर दी

करावल नगर में इज्जत की खातिर एक शख्स ने 13 वर्षीय बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। दरअसल, किशोरी की इलाके के एक लड़के से दोस्ती थी। पिता ने कई बार उसे लड़के के साथ देख लिया था। मना करने के बाद भी बेटी जब नहीं मानी, तो पिता ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुदेश चौहान (41) के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम को पुलिस ने किशोरी का शव लोनी स्थित मंडोला गांव से बरामद कर लिया। आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े लोनी के नाले में फेंक दिए थे। पुलिस उन्हें बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुदेश चौहान गली नंबर-4, शिव विहार फेस-4, करावल नगर में रहता है। परिवार में मां निर्मला, पिता रामपाल, पत्नी अनुपमा, बेटा कुलदीप व 13 वर्षीय बेटी वंशिका थी। वंशिका इलाके के एक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुदेश के परिवार का एक मदर डेयरी बूथ, चक्की और परचून की दुकान है। 7 मार्च की शाम को वंशिका मोमोज लेने के लिए निकली थी, उसके बाद से नहीं लौटी। उसी देर रात को सुदेश ने बेटी के अपहरण का मुकदमा करावल नगर थाने में दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।


इधर, शुक्रवार को पुलिस से सुदेश व परिवार को सूचना मिली कि वंशिका का शव लोनी के ट्रॉनिका सिटी के पास मंडोला के जंगलों से मिला है। शव कब्जे में लेकर गाजियाबाद की मोर्चरी में भेज दिया गया।
पुलिस ने मंडोला से लेकर वंशिका के घर के आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो वह बाइक पर जाती हुई दिखाई दी। बाइक सवार का हुलिया सुदेश से मिलता-जुलता दिखाई दिया। सुदेश से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली।

 

अपहरण का मामला दर्ज कराया था

Father kills his 13-year-old daughter for honor keeling
13 वर्षीय बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाला पिता

सुदेश ने बेटी के अपहरण का मुकदमा करावल नगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की, तो पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे में वह अकेले जाती हुई दिखाई थी। आरोपी ने खुलासा किया कि जब उसने बेटी को रंगे हाथ लड़के के साथ पकड़ लिया, तो उसने एक चाकू का इंतजाम कर बेटी को बाइक पर बैठने के लिए कहा। आरोपी बेटी को लेकर ट्रॉनिका सिटी स्थित मंडोला के जंगलों में ले गया, वहां उसने बेटी का गला रेतने के अलावा उसके चेहरे पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी।
 

पति को फंसाया जा रहा : अनुपमा
पुलिस की मानें तो आरोपी सुदेश ने अपनी बेटी का कत्ल बहुत बेरहमी से किया। इधर, वंशिका की मां अनुपमा अपने पति द्वारा बेटी की हत्या की बात मानने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि सुदेश बेटी से बहुत प्यार करता है। वह बेटी की भला हत्या क्यों करेगा। अनुपमा पति को फंसाए जाने की बात बात रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed