{"_id":"58c010854f1c1b5f3ddc4d20","slug":"father-in-law-molested-daughter-in-law-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने बहू संग की ऐसी शर्मनाक हरकत कि शर्मिंदा हो गया रिश्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने बहू संग की ऐसी शर्मनाक हरकत कि शर्मिंदा हो गया रिश्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
सुसराल में रह रही बहू के साथ ससुर ने अभद्रता की। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के मुताबिक उसके पति नहीं हैं वह अपने बेटे के साथ ससुराल मेें रहती है।
विज्ञापन
आरोप है कि 24 फरवरी 2017 को वह छत पर खड़े होकर बेटे को बुला रही थी, इस दौरान ससुर ने उसके साथ अभद्रता की। शिकायत की तो सास ने भी उसे गालियां देते हुए ससुर की तरफदारी की।
विज्ञापन
25 फरवरी को महिला शौच करने जा रही थी, इस दौरान फिर ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला थाने की एसआई सविता ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन